YouTube पर पॉडकास्ट की सुविधा
YouTube पर पॉडकास्ट की सुविधा
YouTube, पॉडकास्ट के लिए सबसे लोकप्रिय प्लैटफ़ॉर्म में से एक है.
दुनिया भर के दो अरब से ज़्यादा लोग YouTube का इस्तेमाल करते हैं.
YouTube पर पॉडकास्ट अपलोड करके क्रिएटर्स अपनी पहुंच बढ़ा सकते
हैं. साथ ही, इससे उन्हें कमाई के नए अवसर मिलते हैं और अपनी
कम्यूनिटी बनाने में मदद मिलती है. पॉडकास्ट, YouTube Music
ऐप्लिकेशन पर भी उपलब्ध हैं. इससे आपके दर्शकों को कभी भी, कहीं भी
आपके पॉडकास्ट देखने या सुनने की सुविधा मिलती है.
पॉडकास्ट बनाएं
वर्कशॉप के लिए रजिस्टर करें
क्रिएटर्स की फ़ोटो सबसे ऊपर से घड़ी की सुई की दिशा में दी गई हैं: निक वायल, जे शेट्टी, जे विलियम्स
YouTube ही क्यों?
YouTube, पॉडकास्ट बनाने वाले नए क्रिएटर्स को कई सुविधाएं देता है. इन सुविधाओं का फ़ायदा ऐसे क्रिएटर्स भी ले सकते हैं जो अपनी प्रोग्रामिंग में पॉडकास्ट जोड़ना चाहते हैं.
पहुंच
YouTube के वीडियो खोजने की सुविधा और सुझाव देने वाले सिस्टम की मदद से, दुनिया भर के दर्शकों तक अपने पॉडकास्ट पहुंचाएं. दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों की कम्यूनिटी बनाएं.
कमाई
विज्ञापनों से कमाई करने के तरीकों के हमारे सुइट का इस्तेमाल करके कमाएं. विज्ञापनों के अलावा, पैसे चुकाकर ली जाने वाली चैनल की मेंबरशिप और YouTube Shopping जैसे टूल का इस्तेमाल करके कमाई करें.
पॉडकास्ट के आंकड़े
दर्शकोंं और उनकी पसंद के बारे में अहम जानकारी पाने के लिए, पॉडकास्ट के आंकड़ों का इस्तेमाल करें. इनकी मदद से अपने पॉडकास्ट को बेहतर बनाया जा सकता है.
"YouTube पर ऐसा लगता है कि मैं लोगों से आमने-सामने बात कर
रही हूं. यह कभी भी एकतरफ़ा बातचीत नहीं होती. किसी दूसरे
प्लैटफ़ॉर्म पर, आपको यह एहसास नहीं मिलता. वहां आपको लग सकता है कि
आप सीन में कहीं हैं ही नहीं."
"YouTube पर ऐसा लगता है कि मैं लोगों से आमने-सामने बात कर रही हूं. यह कभी भी एकतरफ़ा बातचीत नहीं होती. किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर, आपको यह एहसास नहीं मिलता. वहां आपको लग सकता है कि आप सीन में कहीं हैं ही नहीं."
"YouTube पर ऐसा लगता है कि मैं लोगों से आमने-सामने बात कर रही हूं. यह कभी भी एकतरफ़ा बातचीत नहीं होती. किसी दूसरे प्लैटफ़ॉर्म पर, आपको यह एहसास नहीं मिलता. वहां आपको लग सकता है कि आप सीन में कहीं हैं ही नहीं."
वीडियो के साथ अपने पॉडकास्ट की पहुंच बढ़ाएं
वीडियो के ज़रिए अपने दर्शकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ा जा सकता है. वीडियो में बॉडी लैंग्वेज और लिप रीडिंग वगैरह से आपकी बात दर्शकों तक अच्छे से पहुंचती है. साथ ही, विज़ुअल एलिमेंट के ज़रिए अपनी बात क्रिएटिव तरीके से कहने का मौका मिलता है. हमने अपने विश्लेषण में पाया है कि YouTube पर, स्टैटिक विज़ुअल वाले पॉडकास्ट के मुकाबले, वीडियो वाले पॉडकास्ट बेहतर परफ़ॉर्म करते हैं. खास तौर पर ऐसे वीडियो पॉडकास्ट जिनमें होस्ट नज़र आते हैं. आपको कैमरे पर नज़र नहीं आना? कोई बात नहीं. ऑडियो को वीडियो में बदलने के कई तरीके हैं.
*सोर्स: Google डेटा, अमेरिका, जनवरी 2020 से जून 2021 तक. यह डेटा, देखे जाने के कुल समय के लिहाज़ से उन टॉप 10% वीडियो के आधार पर तैयार किया गया है जिनके टाइटल में “पॉडकास्ट” शब्द का इस्तेमाल हुआ. वीडियो को पॉडकास्ट की कैटगरी में रखने के लिए, पब्लिक किए गए डेटा का इस्तेमाल किया गया था, जैसे कि हेडलाइन. इसलिए, ऐसा हो सकता है कि इस डेटा में YouTube पर मौजूद इस तरह के हर वीडियो को शामिल न किया गया हो.
80%
सबसे लोकप्रिय वीडियो में होस्ट शामिल थे
दोगुने व्यू
स्टैटिक विज़ुअल वाले वीडियो के मुकाबले, उन वीडियो पर मिले जिनमें होस्ट शामिल थे
अपने पॉडकास्ट का प्रमोशन करें
दर्शकों को बताएं कि वे आपका पॉडकास्ट कहां देख और सुन सकते हैं! अपने मार्केटिंग कॉन्टेंट और वेबसाइट पर बैज इस्तेमाल करने के लिए, इन दिशा-निर्देशों का पालन करें.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
YouTube Studio में, बनाएं > नया पॉडकास्ट पर क्लिक करें.
अपने पॉडकास्ट शो की जानकारी डालें. इनमें ये चीज़ें ज़रूर शामिल करें:
- पॉडकास्ट का टाइटल
- पॉडकास्ट का ब्यौरा
- किसे दिखे (सार्वजनिक या निजी)
- पॉडकास्ट का स्क्वेयर थंबनेल
सेव करने के लिए, 'बनाएं' को चुनें
सर्च के नतीजों में अपना पॉडकास्ट दिखाने के बारे में क्रिएटर्स को दी जाने वाली सलाह पाएं
आपको YouTube Studio में, अपनी प्लेलिस्ट को पॉडकास्ट के तौर पर सेट करना होगा.
- YouTube Studio में, कॉन्टेंट टैब पर जाएं और प्लेलिस्ट को चुनें.
- उस प्लेलिस्ट पर कर्सर घुमाएं जिसे पॉडकास्ट के तौर पर सेट करना है.
- मेन्यू पर क्लिक करें और ‘पॉडकास्ट वाली प्लेलिस्ट के तौर पर सेट करें’ को चुनें.
- अपने पॉडकास्ट की जानकारी को फिर से देख लें और थंबनेल के लिए एक स्क्वेयर इमेज जोड़ें. पॉडकास्ट की जानकारी में ये शामिल होते हैं: टाइटल, ब्यौरा, और YouTube पर पॉडकास्ट किसको दिखे.
- बदलावों की पुष्टि करने के लिए, 'हां' पर क्लिक करें.
YouTube पर क्रिएटर्स, पॉडकास्ट से जुड़ी सभी मौजूदा और आगे रिलीज़ होने वाली सुविधाओं का फ़ायदा ले सकते हैं. इन सुविधाओं के तहत:
- आपके पॉडकास्ट को YouTube Music ऐप्लिकेशन में शामिल किया जा सकता है.
- इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि जिन लोगों को पॉडकास्ट वीडियो पसंद हैं उन्हें खोज के नतीजों या सुझाव के तौर पर आपके पॉडकास्ट वीडियो दिखें.
- वॉच पेज और प्लेलिस्ट पेज पर, आपके पॉडकास्ट पर “पॉडकास्ट” का बैज दिखेगा.
- हम वॉच पेज पर आपके पॉडकास्ट का लिंक दिखाएंगे, ताकि लोग आसानी से अन्य एपिसोड ढूंढ पाएं.
- आपके पॉडकास्ट को y2be.duckdns.org/podcasts पर दिखाया जा सकता है, ताकि दर्शकों के लिए उसे ढूंढना आसान हो जाए.
- आपके पॉडकास्ट को आधिकारिक सर्च कार्ड में दिखाने की मंज़ूरी मिल सकती है.
अब YouTube Studio में, पॉडकास्ट के लिए खास तौर पर उपलब्ध नए आंकड़ों की मदद से, अपने पॉडकास्ट की परफ़ॉर्मेंस देखी जा सकती है. पॉडकास्ट के आंकड़ों में, आपको ये मेट्रिक दिखेंगी:
- व्यू
- देखने का कुल समय
- देखने में बिताया गया औसत समय
- दर्शक बनाए रखने वाले खास पल
- ट्रैफ़िक सोर्स
- लोकप्रिय पॉडकास्ट
- हां! शुरुआत करने के लिए, YouTube Studio में जाकर बनाएं > नया पॉडकास्ट को चुनें
- एक डायलॉग बॉक्स पॉप अप होगा. इससे आपको एक नया पॉडकास्ट बनाने, अपनी मौजूद प्लेलिस्ट को पॉडकास्ट के तौर पर सेट करने या अपना आरएसएस फ़ीड सबमिट करने में मदद मिलेगी. आरएसएस फ़ीड को सबमिट करें चुनें. इसके बाद, आपको अपलोड करने की प्रोसेस के बारे में बताया जाएगा.
- ज़्यादा जानकारी के लिए हमारे सहायता केंद्र पर जाएं
YouTube पर पॉडकास्ट बनाने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब पाएं. इसके लिए, हमारे सहायता केंद्र पर जाएं.