YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग
YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग
YouTube लाइव की मदद से, मौजूदा पलों का आनंद लें, रीयल टाइम में अपने प्रशंसकों के साथ कोई कम्यूनिटी बनाएं, और बहुत कुछ करें. भले ही, आपको किसी क्लास को पढ़ाना हो, कोई वर्कशॉप होस्ट करनी हो या अपनी गेमिंग स्किल दिखानी हों, दुनिया वालों के साथ अपना जुनून शेयर करें. इसमें दर्शकों को अपना हमसफ़र बनाएं.
क्रिएटर्स की फ़ोटो सबसे ऊपर से घड़ी की दिशा में दी गई हैं: The Coding Train, cbgray, DjMaRii0
YouTube पर लाइव क्यों हों?
अब YouTube लाइव पर अपनी कम्यूनिटी को बनाना और उसे बढ़ाना, पहले से ज़्यादा आसान हो गया है. पर्दे के पीछे के खास पल शेयर करने से लेकर कनेक्शन बनाने तक, लाइव वीडियो, दर्शकों तक तुरंत पहुंचने के नए मौके पैदा करता है.
कनेक्ट करें
प्रशंसकों के साथ रीयल-टाइम कनेक्शन बनाने की शुरुआत करें और वीडियो एडिटिंग के ज़्यादा लंबे सेशन से पीछा छुड़ाएं.
लाइव स्ट्रीमिंग क्यों करनी चाहिए, इस बारे में क्रिएटर्स को दी जाने वाली सलाह पाएं
दर्शकों तक पहुंचें
सिर्फ़ एक लाइव स्ट्रीम के इस्तेमाल से आगे बढ़ते हुए, अपने स्ट्रीमिंग सेशन के खास पलों को पोस्ट करके, ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचें. इनमें लंबी अवधि वाले मांग पर वीडियो (वीडियो ऑन डिमांड) या शॉर्ट वीडियो शामिल हैं. YouTube से बाहर के दर्शकों से शेयर करने के लिए, क्लिप का इस्तेमाल करें.
अपनी लाइव स्ट्रीम से क्लिप बनाने और उन्हें शेयर करने का तरीका जानें
कमाई करें
YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग करके, कई तरीकों से अपने कारोबार को बढ़ाया जा सकता है. इनमें कमाई करने के कई विकल्प शामिल हैं, जैसे कि विज्ञापन से होने वाली आय, सुपर चैट, सुपर स्टिकर्स, और सदस्यता के उपहार के साथ-साथ, चैनल की पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताएं. अपना पसंदीदा काम करके पैसे कमाएं!
आंकड़े देखें
अपने लाइव दर्शकों को बढ़ाने और उन्हें बनाए रखने के लिए, अपनी स्ट्रीम की परफ़ॉर्मेंस को समझें. इसके लिए, आसानी से उपलब्ध होने वाली मेट्रिक का इस्तेमाल करें. YouTube Studio Analytics की मदद से, अपनी सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली लाइव स्ट्रीम के बारे में जानें. यह भी देखें कि दर्शक आपका कॉन्टेंट कैसे खोज रहे हैं. इसके अलावा, और भी बहुत कुछ जानें.
लाइव स्ट्रीम खोजना
लाइव और गेमिंग के लिए बने हमारे ब्राउज़िंग डेस्टिनेशन की मदद से, दर्शक सबसे ज़्यादा दिलचस्प लाइव इवेंट ढूंढ सकते हैं, लाइव स्ट्रीमिंग वाले अपने पसंदीदा चैनलों की सदस्यता ले सकते हैं, और आने वाली लाइव स्ट्रीम और प्रीमियर की सूचनाएं पा सकते हैं.
लाइव डेस्टिनेशन पेज से दर्शकों को सबसे लोकप्रिय कॉन्टेंट टाइप की लाइव स्ट्रीम को ढूंढने और देखने की सुविधा मिलती है. इनमें संगीत, फ़ैशन और ब्यूटी, लर्निंग वगैरह शामिल हैं. गेमिंग डेस्टिनेशन, उन सबसे चर्चित गेमिंग टाइटल को ढूंढने का सबसे तेज़ तरीका है जिन्हें क्रिएटर्स YouTube पर स्ट्रीम करते हैं.
लाइव वीडियो से जुड़े ब्राउज़िंग डेस्टिनेशन के बारे में जानें
दर्शक अपने पसंदीदा क्रिएटर के चैनल पेज पर 'लाइव' टैब में, आने वाली और मौजूदा लाइव स्ट्रीम और प्रीमियर ढूंढ सकते हैं. इसके अलावा, वे ‘मुझे सूचना दें’ बटन चुनकर, आने वाली लाइव स्ट्रीम की सूचनाएं पाने की सुविधा को भी सेट अप कर सकते हैं. लाइव रिंग की मदद से प्रशंसक आपको रीयल टाइम में आसानी से खोज सकते हैं. लाइव रिंग से आपके लाइव होने का पता चलता है. इस पर टैप करने से, दर्शक सीधे आपकी स्ट्रीम पर चले जाते हैं.
YouTube की खोजने की सुविधा और सुझाव देने वाले सिस्टम की मदद से, दर्शकों को वे लाइव स्ट्रीम दिखाई जाती हैं जिन्हें देखना वे सबसे ज़्यादा पसंद करते हैं. अपने दर्शकों के बारे में जानकर, उनके हिसाब से कॉन्टेंट बनाकर, और अपने टाइटल और थंबनेल ऑप्टिमाइज़ करके, बेहतर परफ़ॉर्मेंस हासिल की जा सकती है.
कॉन्टेंट खोजने और उसकी परफ़ॉर्मेंस से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लाइव स्ट्रीमिंग की परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी पाना
भले ही, आप गेमिंग, परफ़ॉर्मिंग या होस्टिंग क्रिएटर हों, YouTube लाइव पर अपने दर्शकों से बेहतर तरीके से कनेक्ट किया जा सकता है.
पहली बार स्ट्रीम करने के लिए, आपको अपने चैनल की पुष्टि करनी होगी. इसमें 24 घंटे लग सकते हैं. पुष्टि हो जाने के बाद, तुरंत लाइव स्ट्रीम की जा सकती है. भरोसेमंद नेटवर्क का इस्तेमाल करें और सेटअप की पहले ही जांच कर लें, ताकि आपकी स्ट्रीम बिना किसी रुकावट के चले.
लाइव स्ट्रीम अपलोड करने के बारे में क्रिएटर्स को दी जाने वाली सलाह पाएं
लाइव स्ट्रीम करने के बारे में क्रिएटर्स को दी जाने वाली सलाह पाएं
एन्कोडर, वेबकैम या मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करके, लाइव स्ट्रीम की जा सकती है. लाइव कंट्रोल रूम की मदद से, अपने डेस्कटॉप पर लाइव स्ट्रीम को सेट अप और मैनेज किया जा सकता है.
लाइव कंट्रोल रूम का इस्तेमाल कैसे करें
[स्ट्रीमिंग से जुड़ी और सलाह]](https://support.google.com/youtube/answer/2853856){target=_blank}
एक साथ लाइव जाएं
मोबाइल से की जा रही अपनी लाइव स्ट्रीम पर जुड़ने के लिए, किसी मेहमान को न्योता दें! अपने कमरे से ही किसी और क्रिएटर का इंटरव्यू लिया जा सकता है. इसके अलावा, किसी दोस्त के साथ कहीं दूर की अपनी पसंदीदा जगह देखी जा सकती है. दर्शकों के साथ लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान, किसी दूसरे मेहमान से कनेक्ट करने की बेशुमार संभावनाएं हैं.
लाइव चैट
लाइव चैट का इस्तेमाल करके, बातचीत को रीयल टाइम में जारी रखें और अपने दर्शकों की एक कम्यूनिटी बनाएं—चैट मैसेज को पिन करें या उनका जवाब दें. इसके अलावा, किसी लाइव स्ट्रीम के दौरान रीयल टाइम मिशन से जुड़े अनुरोध लेकर, सवाल और जवाब का कोई सेशन होस्ट करके या दर्शकों को वोटिंग के ज़रिए अपनी राय देने की सुविधा देकर, उनके अनुभव को खास बनाएं!
YouTube लाइव चैट का इस्तेमाल कैसे करें
लाइव चैट को मॉडरेट करना
लाइव स्ट्रीम करते समय कई टूल उपलब्ध होते हैं. ये लाइव चैट को सुरक्षित रखते हैं और दर्शकों को ज़्यादा पॉज़िटिव माहौल देते हैं. अपने लिए मॉडरेटर भी असाइन किए जा सकते हैं. ये चैट पर नज़र रखने और उसे मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे. इससे आपको अपने मुख्य काम, यानी स्ट्रीमिंग पर फ़ोकस करने में मदद मिलेगी!
क्रिएटर्स के लिए मॉडरेट करने की सुविधा
मॉडरेटर के लिए मॉडरेट करने की सुविधा
लाइव रीडायरेक्ट
लाइव रीडायरेक्ट की सुविधा की मदद से, दर्शकों को पसंदीदा लाइव स्ट्रीम या प्रीमियर पर भेजें. ऐसा आपकी स्ट्रीम में किसी भी समय कोई वीडियो ढूंढकर किया जा सकता है. अगर क्रिएटर, लाइव रीडायरेक्ट का इस्तेमाल करता है, तो उसके दर्शकों को नए क्रिएटर्स के बारे में पता चलेगा और उसकी कम्यूनिटी का कनेक्शन बेहतर होगा.
लाइव रीडायरेक्ट के बारे में ज़्यादा जानें
काम करने का अपना अनूठा अंदाज़ बनाएं
कोई ऐसा खास अंदाज़ बनाएं जिससे दर्शक जुड़ना चाहें. इसके लिए, अपने कॉन्टेंट को एक अलग टच दें. दर्शकों के लिए ऐसा कॉन्टेंट बनाएं जिससे वे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करें. इसके लिए, दर्शकों के साथ खास भाषा, मुहावरे, जेस्चर या हैशटैग शेयर करें.
सलाह और समस्या हल करना
क्या आपको समस्याएं आने की चिंता है? लाइव स्ट्रीम शुरू करने से पहले, इस बारे में सिलसिलेवार निर्देश देने वाली हमारी चेकलिस्ट देखें.
लाइव स्ट्रीम के लिए चेकलिस्ट देखें
स्ट्रीम के दौरान मिलने वाले, गड़बड़ी के मैसेज के बारे में ज़्यादा जानें
कॉपीराइट की वजह से आने वाली समस्याएं देखें
क्रिएटर्स के लिए, वीडियो अपलोड करने का शेड्यूल मैनेज करने के बारे में सलाह पाएं
अपनी लाइव स्ट्रीम से कमाई करना
विज्ञापन दिखाने की सुविधा चालू करने से लेकर सुपर चैट की सुविधा इस्तेमाल करने तक, लाइव की सुविधा से कमाई करने के कई तरीके हैं.
YouTube Partner Program में शामिल होकर, क्रिएटर्स अपने कॉन्टेंट पर आय के बंटवारे का आवेदन करके इसका सेट अप कर सकते हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, अपने वीडियो और लाइव स्ट्रीम पर कमाई करने की सुविधा चालू की जा सकती है.
YouTube Partner Program में शामिल हों
साल 2023 के आखिर में आने वाले लोअर फ़ंडिंग थ्रेशोल्ड के बारे में जानें
विज्ञापन, फ़ैन फ़ंडिंग, चैनल की पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताओं और उपहार में मिली सदस्यताओं की सुविधा वगैरह से कमाई करने का तरीका चुना जा सकता है. सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स, लाइव की सुविधा से जुड़े आय के सोर्स हैं. इनसे आपके दर्शकों को सपोर्ट दिखाने का मज़ेदार तरीका मिलता है.
अगर आपने चैनल और लाइव स्ट्रीम पर कमाई करने की सुविधा चालू की है, तो YouTube आपकी स्ट्रीम पर, उसके शुरू होने से पहले दिखने वाला विज्ञापन अपने-आप चला देगा. अपनी लाइव स्ट्रीम के दौरान वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन भी डाले जा सकते हैं. इसके लिए, लाइव कंट्रोल रूम के सबसे ऊपर दाएं कोने में, 'विज्ञापन डालें' आइकॉन का इस्तेमाल करें. YouTube Studio में जाकर, सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स की सुविधा चालू की जा सकती है. दर्शक इनका इस्तेमाल करके, लाइव चैट में खुद को अलग दिखा सकते हैं. साथ ही, आपके पास चैनल की पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यताओं वाली सुविधा को चालू करने का भी विकल्प है. इससे अपने सबसे भरोसेमंद प्रशंसकों के लिए, सिर्फ़ सदस्यों को मिलने वाले फ़ायदे अनलॉक किए जा सकते हैं.
लाइव स्ट्रीम पर विज्ञापन कैसे दिखते हैं
सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स की सुविधा चालू करना
चैनल की पैसे चुकाकर ली जाने वाली सदस्यता की सुविधा चालू करना
दर्शकों से जुड़े आंकड़े समझना
YouTube पर लाइव स्ट्रीम करते समय, अपनी स्ट्रीम की परफ़ॉर्मेंस को फ़ोन या स्ट्रीम डैशबोर्ड पर आसानी से देखा जा सकता है. Analytics से लाइव स्ट्रीम की परफ़ॉर्मेंस को समझने में मदद मिलती है. इससे कॉन्टेंट को बेहतर बनाने और दर्शकों को बनाए रखने के लिए, नए आइडिया भी मिलते हैं.
“अपनी कम्यूनिटी से जुड़े रहने के लिए, मुझे हर हफ़्ते अपने दर्शकों के साथ लाइव होना पसंद है. इसका एहसास मज़ेदार गेमिंग क्लब जैसा है, जिसमें लोग जुड़ सकते हैं और रात के समय मेरे साथ रहकर बिना किसी झिझक के गेमिंग की बात कर सकते हैं!”
स्ट्रीमिंग के दौरान लाइव कंट्रोल रूम में या स्ट्रीम करने के बाद YouTube Studio में, स्ट्रीम की परफ़ॉर्मेंस और आंकड़ों को देखा जा सकता है. स्ट्रीम करने के बाद, आपको अलग-अलग मेट्रिक दिखेंगी. ये मेट्रिक, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए एन्कोडर का इस्तेमाल करने या मोबाइल डिवाइस पर स्ट्रीम करने के हिसाब से दिखेंगी.
वीओडी (वीडियो ऑन डिमांड) की तरह आपको लाइव स्ट्रीम के लिए, देखने के कुल समय की रिपोर्ट मिलेंगी. इनमें यह जानकारी शामिल होगी: देखने का कुल समय, दर्शक आपकी स्ट्रीम कैसे ढूंढते हैं, दर्शक बनाए रखने से जुड़ी जानकारी और डेमोग्राफ़िक्स (उम्र, लिंग, आय, शिक्षा वगैरह), स्ट्रीम को एक साथ देखने वाले दर्शकों की संख्या वगैरह.
सेहत को ध्यान में रखकर काम करना
लाइव होना मज़ेदार है, लेकिन इसकी वजह से तनाव भी हो सकता है. काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने से लेकर सेहतमंद और फ़िट रहने तक के बारे में यहां सलाह दी गई है. इस बात को समझाया गया है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कॉन्टेंट स्ट्रैटजी कैसे बनाएं.